Sport : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 5 बड़े विवाद, जिसने सभी को किया हैरान, विराट कोहली तो अंपायर से ही भिड़ गए #INA

IPL 2026: दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब प्लेऑफ की रेस शुरू हो गई है. सभी टीमें अब प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए जान लगा रही हैं. वहीं देखा जाए तो आईपीएल 2026 अब तक शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है. हालांकि कुछ विवाद ऐसे रहे, जिसने फैंस को हैरान किया चर्चा का विषय बना रहा, तो आइए आईपीएल 2026 के 5 विवादों के बारे में जानते हैं…
रजत पटीदार के कैच आउट पर अंपायर से भिड़े थे विराट कोहली
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 42वें मैच में रजत पटीदार के कैच आउट पर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था. दरअसल गुजरात के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने रजत पटीदार का कैच पकड़ा, लेकिन रिप्ले से देखने से लगा था कि गेंद जमीन को छू गई थी. हालांकि फिर भी पटीदार को कैच आउट करार दिया गया, जिसके बाद विराट कोहली काफी गुस्से में नजर आए थे और उनकी अंपायर से भी बहस हो गई थी. यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ था.
It’s heating up in Ahmedabad! 🔥#JasonHolder caught #RajatPatidar at the boundary, but the #RCB camp wasn’t convinced with the decision! 👀#TATAIPL 2026 ➡️ #GTvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/K8vuSzrZ1d pic.twitter.com/GwfAoIelDj
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 30, 2026
रियान पराग का ‘वेपिंग’ मामला
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (E-cigarette) करते हुए नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और चर्चा का विषय बन गया था. क्रिकेट फैंस भी रियान पराग के इस हरकत से काफी गुस्से में नजर आए. इसके बाद बीसीसीआई ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए रियान पराग पर 25% जुर्माना लगाया गया था और एक एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला.
Captain of Rajasthan Royals team Riyan Parag enjoying vape in the RR dressing room .
Vaping is illegal in India . Hello @BCCI is this allowed?
#PBKSvsRR pic.twitter.com/banIgJDO6u
— Surbhi (@SurrbhiM) April 29, 2026
राजस्थान रॉयल्स डगआउट में फोन का इस्तेमाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर को फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था, जिसपर काफी विवाद हुआ था. मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी, स्टाफ या अधिकारी फोन चलाता है तो यह आईसीसी और बीसीसीआई के भ्रष्टाचार विरोधी (Anti-Corruption) नियमों का उल्लंघन है. यह मामला सामने आने पर एंटी-करप्शन यूनिट ने इसकी जांच शुरू की.
मुंबई इंडियंस पर कन्कशन नियम के दुरुपयोग का आरोप
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा था, जिसपर विवाद खड़ा हो गया था. दरअसल मिचेल सेंटनर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण कनकशन रिप्लेसमेंट के रूप में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी के लिए मुंबई इंडियंस ने भेजा था. विवाद इसपर था कि सैंटनर के कंधे पर चोट लगी थी, तो फिर कनकशन रिप्लेसमेंट कैसे मिल गया? क्योंकि कनकशन नियम कहता है कि मैच के दौरान सिर या गर्दन पर गंभीर चोट लगने पर किसी खिलाड़ी को मैदान से बाहर किया जा सकता है और उसकी जगह एक ‘लाइक-फॉर-लाइक’ (एक जैसा) खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट के रूप में खिलाया जा सकता है.
Excellently judged 👌
Mitchell Santner with a fine diving catch in the deep 👏👏
1⃣st wicket of the night for Jasprit Bumrah ☝️
Updates ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @mipaltan pic.twitter.com/5EyRNf9kCb
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
अंगकृष रघुवंशी का ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में कोलराता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट दिया गया. मोहम्मद शमी का थ्रो उनके शरीर पर लगा था जब वह क्रीज पर लौट रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें OUT दिया गया, जिससे फैंस अंपायर के फैसले से काफी नाराज थे. वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस फैसले का समर्थन किया.
यह भी पढ़ें: ‘सब खत्म हो गया, अच्छा नहीं लग रहा…’ IPL 2026 से मुंबई इंडियंस की एग्जिट पर आकाश चोपड़ा का बयान हुआ वायरल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 5 बड़े विवाद, जिसने सभी को किया हैरान, विराट कोहली तो अंपायर से ही भिड़ गए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









