Sport : 'उसने हम पर प्रेशर डाला…' अपने दुश्मन के मुरीद हुए RCB के कप्तान रजत पाटीदार, बताया शुभमन गिल ने कहा छीना मैच #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग का 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मचै में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया. ये आरसीबी का तीसरा मैच है, जिसमें उसे हार मिली है. इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पटादार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को लेकर भी बड़ी बात बोली है. रजत ने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
GT से मिली हार के बाद RCB के कप्तान का बड़ा बयान
रजत पाटीदार ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि इस ट्रैक पर स्कोर काफी अच्छा नहीं था लेकिन जिस तरह से हमने बॉलिंग की और इसे 15, 16 ओवर तक खींचा, यह हमारे लिए एक पॉजिटिव साइन है. निश्चित रूप से सरफेस पर घास का अच्छा कवर है जिससे फास्ट बॉलर्स को मदद मिली और जैसा कि हमने कहा, शुभमन ने जिस तरह से खेला, उसने पावरप्ले में बहुत अच्छा खेला. उसने हम पर प्रेशर डाला, लेकिन जिस तरह से हमने वापसी की और 16वें ओवर तक खींचा, मुझे लगता है कि यह एक पॉजिटिव बात है’,
रजत पाटीदरार ने आगे कहा कि, ‘यह काफी क्लियर है. मुझे लगता है कि हमने बीच में बहुत सारे विकेट दिए और इससे हम पीछे रह गए. मुझे लगता है कि वह ( भुवनेश्वर) T20 फॉर्मेट का एक एक्सपीरियंस्ड बॉलर है और जिस तरह से उसने पहले हाफ में बॉलिंग की वह इनक्रेडिबल है. लेकिन मुझे लगता है कि यह एक लंबा रास्ता है, लेकिन हम इसे टेबल पर नहीं देख रहे हैं. लेकिन हमारा मकसद अच्छा क्रिकेट खेलना है’.
Rajat Patidar said, “we are not looking at the table, our aim is . play good cricket”. pic.twitter.com/fVTusvc0sV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 30, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 विकेट 155 रन बनाए. गुजरात टाइंट्स ने 15.2 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 158 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए जेसन होल्डर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
होल्डर ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 29 रन देकर कुल 2 विकेट हासिल किए. वहीं उन्होंने बल्ले के साथ टीम के लिए 10 बॉल में 6 छक्के के साथ कुल 12 रन बनाए. इस मैच में गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 18 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 43 रनों की पारी खेली. वहीं जोस बटलर ने 39 और राहुल तेवतिया ने 27 रनों का योगदान दिया. टीम के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए.
He was literally everywhere tonight 🫡
Jason Holder’s all round performance on the field gets him a well-deserved POTM award 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/I5Hg8ybefh#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRCB pic.twitter.com/6RCe6itQf1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
आरसीबी के लिए इस मुकाबले में देवदत्त पडिकक्ल ने 24 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. टीम के लिए विराट कोहली ने 28, रजत पाटीदार ने 19, रोमारियो शेफर्ड ने 17 और वेंकटेश अय्यर ने 12 रनों का योगदान दिया. आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं रोमारियो शेफर्ड को 2 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें : क्या एक मैच के लिए बैन होंगे विराट कोहली? अंपायर से भिड़ने की मिल सकती है सजा
'उसने हम पर प्रेशर डाला…' अपने दुश्मन के मुरीद हुए RCB के कप्तान रजत पाटीदार, बताया शुभमन गिल ने कहा छीना मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









