Sport : IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया #INA

IPL 2026 : भारत के 36 वर्षीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज नहीं कर पाया है. भुवी ने ये कारनामा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हासिल किया है. दरअसल, 30 अप्रैल यानी बीते गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइंटस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला खेला गया था.
भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से मचाया धमाल
इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने गुजरात के बल्लेबाजों को खूब परेशना किया और तीन अहम विकेट चटकाए. भुवी ने 4 ओवर में 7.00 की इकॉनोमी से 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उन्होंने जीटी के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उन्होंने साई सुदर्शन (6), शुभमन गिल (43) और जोस बटलर (39) को आउट किया.
It’s getting intense 🔥
🎥 Bhuvneshwar Kumar delivers what #RCB needed, dismissing both #GT openers 👊
Updates ▶️ https://t.co/I5Hg8ybefh#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/ObzCH2LRcI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास
इस शानदार प्रदर्शन और 3 विकेट चटकाने के साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है. भुवनेश्वर कुमार टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय पेसर बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी ये कारनामा नहीं कर पाया है. भुवनेश्वर ने आईपीएल के इतिहास में अब तक 215 विकेट हासिल किए हैं. वहीं उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 90 विकेट चटकाए हैं. इसके 45 विकेट उन्होंने अन्य टी20 लीगों में चटकाए हैं.
🚨 HISTORY BY BHUVNESHWAR KUMAR 🚨
– Bhuvneshwar Kumar becomes the first Indian pacer . complete 350 wickets in T20s. 🇮🇳 pic.twitter.com/BkqNTBEjRt
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 1, 2026
भुवनेश्वर कुमार ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
इसके साथ ही इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है. भुवी अब भारत में खेले गए आईपीएल मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और विकटों को दोहरा शतक पूरा करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ऐसा अब तक कोई अन्य गेंदबाज नहीं कर पाया है.
BHUVNESHWAR KUMAR – PURPLE CAP AT THE AGE ON 36 😍 pic.twitter.com/AccbNbIOdh
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 30, 2026
भारत में सबसे ज्यादा IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार – 201 विकेट
- युजवेंद्र चहल – 186 विकेट
- सुनील नरेन – 172 विकेट
- पीयूष चावला – 168 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन – 161 विकेट
भुवनेश्वर कुमार के सिर साज है ऑरेंज कैप
इस शानदार प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. भुवी ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए हैं. वो लिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें : ‘उसने हम पर प्रेशर डाला…’ अपने दुश्मन के मुरीद हुए RCB के कप्तान रजत पाटीदार, बताया शुभमन गिल ने कहा छीना मैच
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









