Sport : विराट कोहली और शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में आए आगे, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस मैच दर मैच बेहद दिलचस्प होती जा रही है. इस सीजन जहां युवा खिलाड़ी जमकर रन बना रहे हैं, तो वहीं अनुभवी खिलाड़ियों का बल्ला भी जमकर बोल रहा है. गुरुवार को खेले गए GT VS RCB मैच में विराट कोहली ने 28 रन बनाए और वह ऑरेंज कैप की रेस में एक बार फिर आगे आ गए. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं…
शुभमन गिल पांचवें नंबर पर पहुंचे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने 18 गेंद पर 43 रनों की आतिशी पारी खेली. इसी के साथ वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. शुभमन ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में 46.62 के औसत और 155.42 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 34 चौके और 17 छक्के लगाए हैं.
विराट कोहली चौथे नंबर पर पहुंचे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में 28 रन की छोटी सी पारी खेली और इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ पहुंचे हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 165.50 की स्ट्राइक रेट और 54.14 के औसत से 379 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले स 42 चौके और 15 छक्के निकले हैं.
Gill-ty of Kohli-ty batting 🤌
Virat Kohli 🤝 Shubman Gill 💙❤️
Updates ▶️ https://t.co/I5Hg8ybefh#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRCB | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/8AfWyEwcPK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
तीसरे नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 44.44 के औसत और 238.10 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं. वह एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.
हेनरिक क्लासेन नंबर-2 पर काबिज
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम है. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में टीम ने 157.41 की स्ट्राइक रेट और 59.14 के औसत से 414 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 32 चौके और 18 छक्के लगाए हैं.
अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी है ऑरेंज कैप
IPL 2026 में ऑरेंज कैप मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी हुई है और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 53.12 के औसत और 209.36 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 40 चौके और 31 छक्के निकले हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Abhishek Sharma | SRH | 9 | 425 | 53.12 | 209.36 |
| 2 | Heinrich Klaasen | SRH | 9 | 414 | 59.14 | 157.41 |
| 3 | Vaibhav Suryavanshi | RR | 9 | 400 | 44.44 | 238.10 |
| 4 | Virat Kohli | RCB | 9 | 379 | 54.14 | 165.50 |
| 5 | Shubman Gill | GT | 8 | 373 | 46.62 | 155.42 |
ये भी पढ़ें: RCB की हार से प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प, टॉप-4 की 3 टीमों के पास बराबर अंक, IPL 2026 की अंक तालिका का पूरा हाल
विराट कोहली और शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में आए आगे, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









