Sport : पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड नहीं…. SRH अपने इस खिलाड़ी को दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी, क्या नाम जानते हैं आप? #INA

IPL 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर 33 रनों से जीत दर्ज की. इसी के साथ ये टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई है. एसआरएच के लिए इस सीजन अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. फ्रेंचाइजी पिछले कुछ मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और जीत दर्ज कर रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है. मगर, क्या आपको मालूम है कि इन मैच विनर प्लेयर्स में से सबसे महंगा खिलाड़ी कौन सा है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं… क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में अपने किस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा सैलरी दे रही है.
कौन है IPL 2026 में SRH का सबसे महंगा खिलाड़ी?
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. जी हां, क्लासेन को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 में सबसे बड़ी रकम खर्च करके रिटेन किया था और अपने साथ बरकरार रखा. हेनरिक क्लासेन को हैदराबाद की ओर से सालाना 23 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिल रहे हैं. जबकि फ्रेंचाइजी अपने कप्तान पैट कमिंस को सालाना 18 करोड़ रुपये देती है, जो उनके दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.
हेनरिक क्लासेन- 23 करोड़
पैट कमिंस -18 करोड़
अभिषेक शर्मा-14
ट्रेविस हेड- 14
ईशान किशन- 11.25
हेनरिक क्लासेन के पास है ऑरेंज कैप
बुधवार को पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने एक तूफानी पारी खेली और वह 43 गेंदों पर 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसी के साथ क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे निकल गए और अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप भी छीन ली. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 54.89 के औसत और 157.32 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 23 छक्के लगाए हैं.
हेनरिक क्लासेन के IPL रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में कुल 60 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 166.44 की स्ट्राइक रेट और 42.91 के औसत से 1974 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 105* रनों का रहा है. क्लासेन ने आईपीएल में अब तक 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 134 चौके और 112 छक्के निकले हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा… IPL 2026 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? टॉप-5 नामों पर डालिए नजर
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड नहीं…. SRH अपने इस खिलाड़ी को दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी, क्या नाम जानते हैं आप?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









