Sport : 'रियान पराग दिखावा करता है…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों कहा RR के कप्तान के लिए ऐसा, इस फैसले से हैं नाखुश #INA

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है. शुरुआती 4 मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मगर, एक हार मिलते ही रियान पराग की कप्तानी कटघरे में आ गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेट एस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रियान के फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक कह दिया है कि वह दिखावे के लिए हैं. बता दें, रियान पराग ने IPL 2026 में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 136.11 की स्ट्राइक रेट और 12.25 के निराशाजनक औसत से 49 रन बनाए हैं.

दिखावे के लिए है रियान पराग

भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की आलोचना की और आईपीएल में उनके प्रदर्शन और काबिलियत पर सवाल उठाए हैं. श्रीकांत की यह टिप्पणी राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन की पहली हार के बाद आई है.

एस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “वह सिर्फ दिखावे के लिए वहां है. हमेशा की तरह, उन्होंने बल्ले से कुछ नहीं किया और मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भाषण दिया. वह सिर्फ दिखावे के लिए है और कुछ नहीं करता. वह जडेजा को एक ओवर भी नहीं फेंकता और फिर यह कहकर सफाई देता है कि बाएं हाथ का बल्लेबाज खेल रहा था. क्या ऐसा कोई नियम है कि बाएं हाथ का स्पिनर बाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी नहीं कर सकता? यह बेतुका है.”

स्पिनर्स ने डुबाई लुटिया

एस श्रीकांत ने गेंदबाजी की भी आलोचना करते हुए बताया कि कैसे तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई की संयुक्त गेंदबाजी ने जमकर रन लुटाए और प्रभावी रूप से मैच को हाथ से निकाल दिया. SRH के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को निराशाजनक तरीके से सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा था.

श्रीकांत ने कहा, “तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई के बीच खेले गए 11 ओवरों में 142 रन बने. यहीं से मैच खत्म हो गया. संदीप शर्मा जहां भी गेंदबाजी कर रहे थे, बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की और देशपांडे पूरी तरह से नाकाम रहे. अचानक, रेलरोड को भी अपने गेंदबाजी संयोजन के बारे में सोचना शुरू करना होगा. अगर वे इसी तरह गेंदबाजी करते रहे, तो उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा.”

राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है काबिज

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. IPL 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम नंबर-1 पर काबिज है. फ्रेंचाइजी ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें लगातार 4 मैच जीते और फिर पांचवें मैच में हैदराबाद से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 8 अंक और +0.889 नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस में शामिल संजू सैमसन, टॉप पर SRH का बल्लेबाज, यहां देखिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट

'रियान पराग दिखावा करता है…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों कहा RR के कप्तान के लिए ऐसा, इस फैसले से हैं नाखुश





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close