Sport : वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद काइल जैमीसन ने निकाली भड़ास, गुस्से में मनाया ऐसा जश्न कि हो गया वायरल #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट किया, जिसके बाद काइल जैमीसन के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जैमीसन काफी गुस्से यानी आक्रामक अंदाज में सेलीब्रेट करते नजर आए, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी को आउट कर काफी गुस्से में नजर आए काइल जैमीसन
राजस्थान रॉयल्स की पारी का 2वां ओवर काइल जैमीसन डालने आए. इस ओवर की पांचवी गेंद पर काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड आउट कर दिया. वैभव को आउट करने के बाद जैमीसन काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जैमीसन का यह जश्न जायज भी है, क्योंकि आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई की है, वह लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे. ऐसे में आज जैमीसन वैभव के कहर से बच गए.
That is absolute class! 😮💨#KyleJamieson with a ripper . knock over #VaibhavSooryavanshi!🤯#TATAIPL 2026 ➡️ #RRvDC | LIVE NOW 👉https://t.co/cMKydi0l80 pic.twitter.com/MZ8LkaCvca
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 1, 2026
रियान पराग की 90 रन की पारी के दम पर RR ने DC को दिया 226 रनों का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 226 रन बनाने होंगे. राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान रियान पराग ने 50 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 90 रनों की पारी तूफानी पारी खेली. डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों पर 47 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके अलावा ध्रुव जुरेल 30 गेंद पर 42 रन बनाए. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए. जबकि अक्षर पटेल काइल जेमीसन और टी नटराजन को 1-1 सफलता मिली.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
दिल्ली कैपिटल्स की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे.
यह भी पढ़ें: हीरो से जीरो बना ये स्टार खिलाड़ी, पहले दिल्ली कैपिटल्स को अकेले दम पर जीता रहा था मैच, अब बढ़ा दी मुश्किलें
वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद काइल जैमीसन ने निकाली भड़ास, गुस्से में मनाया ऐसा जश्न कि हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









