Sport : वैभव, अभिषेक, विराट सब छूटे पीछे, दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और एक के बाद एक मुकाबलों में ऑरेंज कैप का दावेदार बदल रहा है. शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक धमाकेदार मैच खेला गया, जिसमें एक बार फिर ऑरेंज कैप का दावेदार बदल गया. मगर, इस बार ये कैप उस खिलाड़ी ने अपने नाम कर ली है, जो मैच शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में टॉप-5 में भी शामिल नहीं थे. तो आइए जानते हैं कि ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन निकला…

पांचवें नंबर पर विराट कोहली मौजूद

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम पांचवें स्थान पर है. विराट ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 165.50 की स्ट्राइक रेट और 54.14 के औसत से 379 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, 42 चौके और 15 छक्के लगाए हैं.

चौथे नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी

RR VS DC के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और महज 2 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. इस सीजन अब तक वैभव ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 237.64 और 40.40 के औसत से 404 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनके बल्ले से 35 चौके और 37 छक्के लगाए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं हेनरिक क्लासेन

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं. क्लासेन ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में 157.41 की स्ट्राइक रेट और 59.14 के औसत से 414 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनके बल्ले से 32 चौके और 18 छक्के निकले हैं.

दूसरे नंबर पर पहुंचे अभिषेक शर्मा

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर आ पहुंचे हैं. अभिषेक ने इस सीजन 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 209.35 की स्ट्राइक रेट और 53.13 के औसत से 425 रन बनाए हैं. इस दौरान अभिषएक ने 135* रनों की पारी खेली है, जो उनका इस सीजन का हाईएस्ट स्कोर रहा है. अभिषेक ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं, वहीं 40 चौके और 31 छक्के भी लगाए हैं.

केएल राहुल के सिर सजी ऑरेंज कैप

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली. केएल ने 40 गेंदों पर 75 रनों की धाकड़ पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके लगाए. इसी के साथ केएल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की रेस में सबसे आगे निकल गए और ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है.

इस सीजन केएल राहुल ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 185.83 की स्ट्राइक रेट और 54.13 के औसत से 433 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 152* रनों की पारी खेली, जो इस सीजन अब तक उनका हाईएस्ट स्कोर है. वहीं, केएल ने आईपीएल 2026 में 42 चौके और 24 छक्के लगाए हैं.

यहां देखें IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी टीम मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
 1 KL Rahul  Delhi Capitals 9 433 54.13 185.83
 2 Abhishek Sharma Sunrisers Hyderabad 9 425 53.13 209.35
3 Heinrich Klaasen Sunrisers Hyderabad 9 414 59.14 157.41
4 Vaibhav Suryavanshi Rajasthan Royals 10 404 40.40 237.64
5 Virat Kohli Royal Challengers Bengaluru 9 379 54.14 165.50

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स ने चेज किया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, राजस्थान को 7 विकेट से रौंदा, राहुल-निसांका और राणा का धमाल

वैभव, अभिषेक, विराट सब छूटे पीछे, दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button