Sport : RR की जीत से SRH को भारी नुकसान, पहली हार के बाद भी PBKS की बादशाहत बरकरार, यहां देखिए अंक तालिका का पूरा हाल #INA

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. मुल्लांपुर स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने शानदार खेल दिखाया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, RR की जीत से सनराइजर्स हैदराबाद को अंक तालिका में नुकसान झेलना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि अंक तालिका में 40वें मैच के बाद क्या-क्या बदलाव हुए हैं और कौन सी टीम किस स्थान पर पहुंच गई है.

RR की जीत से SRH को हुआ भारी नुकसान

मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार किया. 12 अंक के साथ जहां RR अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को नुकसान हुआ और वह खिसककर चौथे स्थान पर जा पहुंची.

राजस्थान ने IPL 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं और 6 मैच जीते हैं, उसके पास 12 अंक हैं. वहीं हैदराबाद ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते और 3 मैच हारे हैं. अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काबिज है, जिसके पास अंक तो RR की तरह 12 हैं, लेकिन नेट रन रेट +1.919 बेहतर होने की वजह से वह नंबर-2 पर काबिज है.

IPL 2026 की पहली हार के बावजूद पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का विजयरथ रुक गया है. मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते, 1 मैच हारा है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है. इस तरह 13 अंक के साथ पंजाब की टीम टॉप पर है और उसकी बादशाहत बरकरार है.

बाकी टीमों का हाल है ऐसा

IPL 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है, जिसके खाते में 8 अंक हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के पास 6-6 अंक हैं और क्रमश: ये टीमें 6वें और 7वें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंक के साथ 8वें स्थान पर है. तो वहीं मुंबई इंडियंस 4 अंक के साथ 9वें और लखनऊ सुपर जायंट्स इतने ही अंकों के साथ सबसे आखिर 10वें पायदान पर है.

यहां देखिए प्वॉइंट्स टेबल का पूरा हाल

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 Punjab Kings 7 6 0 13 +1.333
2 Royal Challengers Bengaluru 8 6 2 12 +1.919
3 Sunrisers Hyderabad 8 5 3 10 +0.815
4 Rajasthan Royals 8 3 5 10 +0.602
5 Gujarat Titans 8 4 4 8 -0.475
6 Chennai Super Kings 8 3 5 6 -0.121
7 Delhi Capitals 8 3 5 6 -1.060
8 Kolkata Knight Riders 8 2 5 4 -0.751
9 Mumbai Indians 7 2 5 4 -0.736
10 Lucknow Super Giants 8 2 6 4 -1.106

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- ‘वो कमाल का है, उसके साथ मजा आता है’

RR की जीत से SRH को भारी नुकसान, पहली हार के बाद भी PBKS की बादशाहत बरकरार, यहां देखिए अंक तालिका का पूरा हाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close