Sport : 6,6,6,6,6,6,6…, CSK के 27 साल के उर्विल पटेल ने IPL 2026 में रच दिया इतिहास, इस मामले में बन गए नंबर-1 #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के 27 साल के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने इतिहास रच दिया है. उर्विल ने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और सिर्फ एक चौके लगाए. आवेश खान के एक ओवर में 3 छक्के लगाए.
उर्विल पटेल ने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में की बराबरी
उर्विल पटेल अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है. जायसवाल ने आईपीएव 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी.
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
13 गेंद – यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
13 गेंद – उर्विल पटेल (CSK) बनाम LSG, लखनऊ, 2026
14 गेंद – केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
14 गेंद – पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, पुणे, 2022
14 गेंद – रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025
Un-real Patel! 🤯
Joint-fastest 5️⃣0️⃣ in #TATAIPL history in just 1️⃣3️⃣ balls 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/nfNE6LcNL6
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
उर्विल पटेल ने ध्वस्त किया एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड
आईपीएल पारी की पहली 10 गेंदों में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ज अब उर्विल पटेल के नाम दर्ज हो गया है. उर्विल ने 42 रनों की पारी खेली. वहीं एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली 10 गेंदों में 41 रन बनाए थे. अब उर्विल पटेल ने उनका यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.
आईपीएल पारी की पहली 10 गेंदों के बाद सर्वोच्च स्कोर
42* – उर्विल पटेल बनाम LSG, चेन्नई, 2026
41* – एबी डिविलियर्स बनाम MI, बेंगलुरु, 2015
41* – यशस्वी जायसवाल बनाम KKR, कोलकाता, 2023
40* – अभिषेक शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2024
39* – रोमारियो शेफर्ड बनाम DC, मुंबई WS, 2024
39* – प्रियांश आर्य बनाम CSK, चेन्नई, 2026
6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣4️⃣6️⃣❗🔥
Urvil Patel is unleashing absolute carnage at Chepauk! 💥🏏
Will he script the fastest fifty in #TATAIPL? 👀🔥#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #CSKvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/niGR0vFDDY pic.twitter.com/86xCo1SXsh
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 10, 2026
यह भी पढ़ें: ‘टैक्सी बुक करो और चेपॉक पहुंचो…’, विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से अश्विन ने किसे CSK vs LSG मैच के लिए जाने को कहा?
6,6,6,6,6,6,6…, CSK के 27 साल के उर्विल पटेल ने IPL 2026 में रच दिया इतिहास, इस मामले में बन गए नंबर-1
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









