Sport : पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक और 'कलंक'…., PSL खेल रहे इस खिलाड़ी ने किया शर्मशार, PCB ने बैठाई जांच #INA

PSL 2026: भारत में इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी T20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर का 19वां सीजन खेला जा रहा है. वहीं पाकिस्तान में भी पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन हो रहा है. एक और जहां IPL बिना किसी विवाद के खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर PSL से कई विवाद सामना आ चुकी है. अब पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट को फिर से शर्मशार किया है. ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज के टी20 विश्व कप के दौरान नशीली दवाओं के सेवन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद PCB उनकी जांच कर रही है…
PSL के बीच पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहमम्द नवाज की हो रही जांच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने के प्रवक्ता ने बुधवार को ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया, “इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने इस मामले की जानकारी पीसीबी को दे दी है और PCB ने संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के परिणाम आज आईसीसी को सूचित कर दिए जाएंगे.”
यह भी पढ़ें: 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, IPL 2026 में ये रिकॉर्ड बनाकर मचाया धमाल
रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद नवाज द्वारा किए गए नशीली दवाओं के सेवन की पॉजिटिव रिपोर्ट टी20 विश्व कप के दौरान किए गए टेस्ट से आई है. नवाज ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए 7 मुकाबले खेले थे. हालांकि पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से बाहर हो गई थी. टी20 वर्ल्ड कप में नवाज ने सिर्फ 15 रन बनाए थे और 7 विकेट लिए थे.
पाकिस्तानी खिलाड़ी का इस लीग से कॉन्ट्रैक्ट हुआ रद्द
मोहम्मद नवाज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड का एक प्रमुख काउंटी टी20 ब्लास्ट के लिए सरे क्लब (Surrey County Cricket Club) में शामिल होने का उनका समझौता भी रद्द हो गया है. नवाज इस लीग में सरे क्लब की ओर से खेलने वाले थे और उन्हें 26 मई से 18 जुलाई तक चलने वाले इस लीग के लिए उपलब्ध रहना था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 हफ्ते पहले ऐलान किया था कि नवाज को टी20 ब्लास्ट के लिए NOC मिल गया है. Surrey Club ने भी उनके साथ इस हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का प्लान किया था.
Mohammad Nawaz is under investigation by the PCB after a positive test for recreational drug use during the T20 World Cup earlier this year https://t.co/UMEuyO5CZA pic.twitter.com/3mPo2pkvXz
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 22, 2026
मोहम्मद नवाज PSL में मुल्तान सुल्तांस का हैं हिस्सा
PSL में पाकिस्तान सुपर लीग के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज मुल्तान सुल्तांस टीम का हिस्सा हैं. बीती रात मंगलवार, 21 अप्रैल को कराची में मुल्तान सुल्तांस और रावलपिंडीज के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने 3 विकेट से जीत हासिल किया. मुल्तान सुल्तांस की ओर से मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट चटकाए और टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: बदल गई ऑरेंज कैप लिस्ट, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक और 'कलंक'…., PSL खेल रहे इस खिलाड़ी ने किया शर्मशार, PCB ने बैठाई जांच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









