Sport : IPL 2026 DC vs KKR: 34 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने खेल लिया आखिरी मैच? 4 टीमों का रहा हिस्सा #INA

IPL 2026 DC vs KKR: आज यानि 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला खेला जा रहा है. मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स है. अजिंक्यर् रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, उनकी ओर से प्लेइंग एलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया. वहीं अक्षर पटेल ने 2 बदलाव किए, जिसमें से एक बल्लेबाज ऐसा भी है जिसके लिए करियर का अंत हो सकता है. 

IPL 2026 DC vs KKR: इस खिलाड़ी का करियर खत्म? 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस पर पुष्टि करी कि, विप्रज निगम और मुकेश कुमार की प्लेइंग एलेवन में एंट्री हुई है. साथ ही टी. नटराजन और करुण नायर को प्लेइंग एलेवन से बाहर कर दिया गया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की अब करुण को दोबारा कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में अबतक 2 मैचों में बल्लेबाजी की, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने उन्होंने क्रमश: 5 और 13 रन बनाए. इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उन्हें मुख्य-11 से बाहर कर दिया गया. 

4 आईपीएल टीमों का किया प्रतिनिधित्व 

गौरतलब है कि करुण नायर ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 4 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, साल 2013 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद 2 सीजन राजस्थान रॉयल्स में रहे फिर 2 साल के लिए दिल्ली कैपिटल्स में शामिल रहे. 2018 से लेकर 2021 तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहने के बाद एक साल के लिए दोबारा राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए. साल 2025 में घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने की वजह से दिल्ली ने दोबारा उनके ऊपर दांव खेला. 86 मैचों की 78 पारियों में नायर ने 131 के स्ट्राइक-रेट से 1712 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 फिफ्टी देखने को मिली. 

यह भी पढ़ें – IPL 2026 में किस टीम के स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानें दूसरे और तीसरे स्थान पर किसका कब्जा

मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स

इसके साथ ही बात की जाए मैच की तो अजिंक्य रहाणे का टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित होता हुआ नजर आया है. क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने खबर लिखने तक 14 ओवर के खेल में 96 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं. पाथुम निसंका ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए. लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक सका है. केएल राहुल (23), नीतीश राणा (8), समीर रिजवी (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (2) सस्ते में पवेलियन की राह लौटते हुए नजर आए. 

यहां देखिए लाइव अपडेट्स – DC vs KKR LIVE Score, IPL 2026:

IPL 2026 DC vs KKR: 34 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने खेल लिया आखिरी मैच? 4 टीमों का रहा हिस्सा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button