Sport : अभिषेक शर्मा आज अपनी ही टीम के खिलाड़ी से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, GT VS SRH मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन #INA

Abhishek Sharma Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप के दावेदार में भी बदलाव देखने को मिलता है. मंगलवार 12 मई को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका है. ऐसा करने के लिए अभिषेक को अपनी ही टीम के साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ना होगा. तो आइए जानते हैं कि अभिषेक को आज ऑरेंज कैप पर कब्जा करने के लिए कितने रन बनाने होंगे…

SRH के खिलाड़ी के पास ही है ऑरेंज कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन नंबर-1 पर काबिज हैं. इसी के साथ क्लासेन के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 54.89 के औसत और 157.32 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 23 छक्के लगाए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि अब क्लासेन से ऑरेंज कैप कौन और कब छीन पाता है.

अभिषेक शर्मा 20 रन बनाते ही ऑरेंज कैप पर करेंगे कब्जा

मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. उन्होंने इस सीजन खेले गए 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 210.18 की स्ट्राइक रेट और 47.50 के औसत से 475 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 छक्के और 43 चौके लगाए हैं.

मगर, आज GT VS SRH मैच में यदि अभिषेक 20 रन बना लेते हैं, तो वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे और हेनरिक क्लासेन से ऑरेंज कैप छीन लेंगे.

Abhishek Sharma के गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 149.36 की स्ट्राइक रेट और 38.83 के औसत से 233 रन बनाए हैं. जीटी के खिलाफ उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई है. हाईएस्ट स्कोर 74 का रहा है. वहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक अभिषेक ने 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 158.57 की स्ट्राइक रेट और 27.75 के औसत से 111 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 फिफ्टी निकली है.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:-

रैंक खिलाड़ी टीम मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
 1 Heinrich Klaasen Sunrisers Hyderabad 11 494 54.89 157.32
 2 KL Rahul Delhi Capitals 12 477 43.36 177.98
 3 Abhishek Sharma Sunrisers Hyderabad 11 475 47.50 210.17
4 Shubman Gill Gujarat Titans 11 462 36.20 160.41
5 Vaibhav Suryavanshi Rajasthan Royals 11 440 40.00 236.55

ये भी पढ़ें: 210 रन बनाकर भी दिल्ली कैपिटल्स से हारी पंजाब किंग्स, तो नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा आज अपनी ही टीम के खिलाड़ी से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, GT VS SRH मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button