Sport : IPL 2026 Points table में उथल-पुथल, पंजाब और हैदराबाद की हार से बदला पूरा समीकरण, जानें कौन सी टीम किस स्थान पर #INA

IPL 2026 Points table : रविवार को आईपीएल 2026 में 2 मुकाबले खेले गए. इन दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा, वहीं गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली. इस हार और जीत के क्रम के साथ एक बार फिर से आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गई है. अंक तालिका में पूरी तरह से उथल-पुथल मच गई है. रविवार के डबल हैडर के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं. आइए उनके बारे में जातने हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस को हुआ फायदा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 45वें मैच यानी की संडे के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से जीत के लिए मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच 7 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ ही कोलकाता को सीजन की अपनी तीसरी जीत नसीब हुई. इस जीत के साथ उसके 9 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 7 अंक हो गए और वो 8वें स्थान पर आ गई है. उनका नेट रन रेट -0.539 है.
वहीं गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में यानी की संडे के दूसरे मैच में 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. इस 4 विकेट से मिजी जीत के साथ गुजरात टाइटंस को प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ. गुजरात की टीम 10 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक लेकर 5वें स्थान पर बनी हुई है. उसका नेट रन रेट -0.147 है.
The battle for the Top 4 is well and truly on 🔢
Punjab Kings currently sit right at the top of the standings 🔝
Predict your Top 2⃣ in the comments 👇#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/UdVYM0WQZ8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
ये भी पढ़ें : SRH vs KKR: कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, रहाणे और रघुवंशी ने मचाया धमाल
IPL 2026 Points table में उथल-पुथल, पंजाब और हैदराबाद की हार से बदला पूरा समीकरण, जानें कौन सी टीम किस स्थान पर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









