Sport : LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स या राजस्थान रॉयल्स कौन जीतेगा आज का मैच, आंकड़े देख जानें #INA

LSG vs RR : आईपीएल 2026 का 32वां मैच आज यानी 22 अप्रैल (बुधवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा. इस मैच में लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में होगी, वहीं राजस्थान की कप्तानी रियान पराग करते हुए नजर आएंगे. अब इन दोनों कप्तानों के पास इस मुकाबले में जीत दर्ज कर फिर से विजयरथ पर सवाल होने का अवसर होगा. लेकिन उससे पहले आज हम आपको इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
आईपीएल 2026 के आज के मैच की डिटेल्स
- मैच नंबर – 32
- टीमें – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- स्थान – इकाना स्टेडियम लखनऊ
- समय – शाम 7:30 बजे
Here . turn things around 👊🔥 pic.twitter.com/eOOoDDC20L
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 21, 2026
LSG vs RR हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, इन दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इन 6 मैचों से 4 मुकाबलों में राजसथान को जीत मिली है, जबकि उसे 2 मुकाबलों में हार मिली है. अगर बात लखनऊ की करें तो, उसने 6 में से 2 मैच जीत है, वहीं 4 मुकाबलों में उसे हार मिली है.
Arrived for the next! ✌️💗 pic.twitter.com/Tqxb8VLOwO
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 20, 2026
- कुल मैच – 6
- राजस्थान रॉयल्स ने जीते – 4
- लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते – 2
- बेनतीजा मैच – 0
लखनऊ सुपर जायंट्स का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे बड़ा टीम टोटल 196 है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 154 है. वहीं दूसरी राजस्थान रॉयल्स का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 199 का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि सबसे कम टोटल 144 रन है. ऐसे में आज होने वाले मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है.
एक दूसरे के खिलाफ सबसे बड़ा और छोटा टोटल
LSG का सबसे बड़ा टोटल – 196
LSG का सबसे कम स्कोर – 154
RR का सबसे बड़ा टोटल – 199
RR का सबसे कम स्कोर – 144
Come . Ekana . get a chance . catch one of these sixes ➡️ https://t.co/VpiA9kdza9 pic.twitter.com/yye3ZTleK0
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 21, 2026
LSG vs RR स्क्वाड
लखनऊ सुपर जाइंट्स: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 20, 2026
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और शुभमन गिल पर आज का दिन भारी! ऐसा हुआ तो हाथ से निकल जाएगी बाजी
LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स या राजस्थान रॉयल्स कौन जीतेगा आज का मैच, आंकड़े देख जानें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









