Sport : अभिषेक या ईशान से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से इम्प्रेस हुए SRH कैप्टन पैट कमिंस, बोले- 'वो मेरा फेवरेट प्लेयर है…' #INA

IPL 2026 में रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और एक के बाद एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की एक्शन में वापसी हुई और आते ही उन्होंने अपनी टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद पैट कमिंस ने जो कहा, वो चर्चा में आ गया है. जी हां, पैट कमिंस अपनी टीम के अभिषेक शर्मा या ईशान किशन से नहीं बल्कि एक युवा बल्लेबाज से इम्प्रेस हो गए हैं और उन्होंने उसे अपना फेवरेट प्लेयर बताया है.
पैट कमिंस का फेवरेट प्लेयर कौन?
IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलने उतरे पैट कमिंस, जहां उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई. इस जीत के बाद SRH के कप्तान पैट कमिंस का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है, जो भारतीय फैंस का दिल जीत रहा है. असल में RR के सामने मिली जीत के बाद पैट कमिंस ने बताया कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी उनके नए फेवरेट प्लेयर बन गए हैं.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं. गेंद पर जोर से प्रहार करते हैं. उन्हें खेलते हुए देखना काफी मजेदार है. मुझे उनके खेलने का अंदाज बहुत पसंद है. वो बहुत इम्प्रेसिव है और उसने अपने करियर की शानदार शुरुआत की है.’
“𝙑𝙖𝙞𝙗𝙝𝙖𝙫 𝙎𝙤𝙤𝙧𝙮𝙖𝙫𝙖𝙣𝙨𝙝𝙞 𝙞𝙨 𝙢𝙮 𝙣𝙚𝙬 𝙛𝙖𝙫𝙤𝙪𝙧𝙞𝙩𝙚 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧”#SRH captain Pat Cummins is in all awe of the 1️⃣5️⃣-year old youngster 🧡🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals | @SunRisers pic.twitter.com/qwHnvtPRvO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने खेली आतिशी पारी
SRH के साथ खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के हर गेंदबाज को आड़े हाथ लिया और ताबड़तोड़ रन बनाते हुए अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.
Records galored and a statement delivered ✅
The Vaibhav Sooryavanshi way ✨
Relive his knock▶️ https://t.co/kmcXHSHa67 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH pic.twitter.com/eAe5ezXutI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
उन्होंने पहले 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 36 गेंदों में अपना शतक भी पूरा कर लिया. मगर, वह अपनी पारी को और बड़ा बनाते उससे पहले 14वें ओवर में साबिक हुसैन ने उन्हें 103(37) के स्कोर पर चलता कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में लगाई छलांग
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में RR VS SRH के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और अंक तालिका में छलांग लगाई है. हैदराबाद की टीम ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह SRH 10 अंक और +0.815 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. अब यहां से SRH के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी आसान नजर आ रही है, क्योंकि टीम को अभी 6 मैच खेलने हैं, जिसमें यदि वह 3 से 4 मैच जीतती है, तो प्लेऑफ की दावेदार बन जाएगी.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किस नंबर पर है वैभव सूर्यवंशी का नाम
अभिषेक या ईशान से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से इम्प्रेस हुए SRH कैप्टन पैट कमिंस, बोले- 'वो मेरा फेवरेट प्लेयर है…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









