Sport : वैभव सूर्यवंशी से 2 घंटे में छिनी ऑरेंज कैप, 25 साल का बल्लेबाज निकला सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में सबसे आगे #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में झमाझम रनों की बारिश हो रही है. बल्लेबाजों ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया है और अपनी टीमों के लिए जमकर रन बना रहे हैं. इसलिए हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप का दावेदार भी बदल रहा है. शनिवार की रात सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर पहले तो ऑरेंज कैप अपने नाम की, लेकिन कुछ ही समय में वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छिन गई. आइए जानते हैं कि अब ऑरेंज कैप किसके सिर पर सजी है और वैभव कितने रन से पीछे हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर पहली पारी में ऑरेंज कैप की थी अपने नाम

RR VS SRH मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के हर गेंदबाज को आड़े हाथ लिया और ताबड़तोड़ रन बनाते हुए अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.

उन्होंने पहले 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 36 गेंदों में अपना शतक भी पूरा कर लिया. मगर, वह अपनी पारी को और बड़ा बनाते उससे पहले 14वें ओवर में साबिक हुसैन ने उन्हें 103(37) के स्कोर पर चलता कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा. इस पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी ने केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली थी.

वैभव सूर्यवंशी से किसने छीनी ऑरेंज कैप?

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस इतनी दिलचस्प है कि एक मैच में 2 बार दावेदार बदल रहे हैं. शनिवार को RR VS SRH मैच में पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी, तो वहीं दूसरी पारी में अभिषेक शर्मा ने सबको पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. अभिषेक ने 29 गेंद पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का लगाया. इस तरह ऑरेंज कैप मौजूदा समय में SRH के 24 साल के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी हुई है.

ये भी पढ़ें: SRH ने जीत दर्ज कर RR का बिगाड़ा खेल, पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार, जानिए अंक तालिका का कैसा है हाल

वैभव सूर्यवंशी से 2 घंटे में छिनी ऑरेंज कैप, 25 साल का बल्लेबाज निकला सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में सबसे आगे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close