Sport : PBKS vs SRH: पंजाब ने हैदराबाद पर दर्ज की जीत, हार के बाद क्या बोले ईशान किशन, जानें किसे ठहराया दोषी #INA

PBKS vs SRH : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में 7 बॉल बाकी रहते हुए 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत में पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता और हैदराबाद को पहले बैटिंग का न्योता दिया. अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. पंजाब ने 18.5 ओवर में 223 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. 

श्रेयस अय्यर ने दिलाई पंजाब को जीत

इस मैच में 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले प्रियांश आर्य ने 20 बॉल में 57, प्रभसिमरन सिंह ने 25 में 51 और नेहार वढेरा ने 14 व शशांक सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए. उन्होंने 33 बॉल में 5 चौके और 5 छक्कों के साथ 69 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. 

अभिषेक शर्मा की पारी गई बेकार

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 28 बॉल में 5 चौके और 8 छक्कों के साथ 74 रनों की पारी खेली. उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 39 और ट्रेविस हेड ने 38 रन बनाए. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए. 

हैदराबाद की हार पर क्या बोले कप्तान ईशान 

इस हार के बाद ईशान किशन ने कहा कि, ‘हम कम से कम 240 के टोटल पर खत्म कर सकते थे लेकिन आप जानते हैं, चीजें होती रहती हैं. हम एग्जीक्यूशन में उतने अच्छे नहीं थे. टी20 क्रिकेट में सबसे जरूरी चीज है अपनी अच्छी गेंदों का एग्जीक्यूशन. इसलिए आज हम उतने अच्छे नहीं थे’.

ईशान ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगा कि 219 वैसे भी एक अच्छा टोटल था, सिर्फ इसलिए कि हमने बहुत अच्छे तरीके से शुरुआत की थी, हमें लगा कि हम 240 तक पहुंच सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि 219 एक बहुत अच्छा टोटल था, खासकर जब हमारी टीम में छह या सात बॉलर थे जो बॉलिंग कर सकते थे. हमें बस बैटर्स को समझने की जरूरत है. वे कैसे बैटिंग करने वाले हैं, वे क्या करने वाले हैं’.

ईशान ने अंत में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि उस समय हममें कमी थी. मुझे लगता है कि यह उनकी बैटिंग में दिखा। उनके लिए आखिर में रन बनाना काफी आसान था. टी20 में आपको ज्यादा प्लान बनाने की जरूरत नहीं होती है’.

ये भी पढ़ें : टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा! टूटने से बाल-बाल बचा केएल राहुल का रिकॉर्ड, प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास

PBKS vs SRH: पंजाब ने हैदराबाद पर दर्ज की जीत, हार के बाद क्या बोले ईशान किशन, जानें किसे ठहराया दोषी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close