Sport : पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस टीम का पलड़ा भारी #INA

PBKS VS RR Head . Head: इंडियन प्रीमियर लीग का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ये कांटे की टक्कर वाला मैच होने वाला है, क्योंकि इस मैच में टॉप-4 टीमें टॉपर्स भिड़ेंगी. एक जहां, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली अजेय पंजाब की टीम होगी, तो वहीं दूसरी ओर रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम होगी, जो अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. तो आइए इस अहम मुकाबले से पहले जान लेते हैं पंजाब और राजस्थान के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जान लेते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैच के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
PBKS VS RR हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 में कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 13 मैच पंजाब ने जीते हैं, तो वहीं 17 मैचों में राजस्थान ने जीत दर्ज की है. इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 226 रनों का रहा है, वहीं लोएस्ट स्कोर 112 रनों का रहा है.
- कुल मैच- 30
- पंजाब किंग्स ने जीते-13
- राजस्थान रॉयल्स ने जीते- 17
मुल्लांपुर स्टेडियम में कैसे हैं पंजाब और राजस्थान के रिकॉर्ड
मुल्लांपुर स्टेडियम में 2024 से अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैचोंमें पंजाब ने जीत दर्ज की है और 7 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का विनिंग प्रतिशत 46.15 का रहा है. मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें दोनों ही मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है. इस मैदान पर अब तक RR ने हार का मुंह नहीं देखा है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे
राजस्थान रॉयल्स टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला
ये भी पढ़ें: विराट कोहली आज महज इतने रन बनाकर अपने नाम कर सकते हैं ऑरेंज कैप, DC के खिलाफ रिकॉर्ड्स हैं गजब
पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस टीम का पलड़ा भारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









