Sport : भुवनेश्वर कुमार से आज पर्पल कैप छीन सकते हैं रबाडा और आर्चर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 2 मैच गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच में एक बार फिर पर्पल कैप की रेस में फेरबदल देखने को मिल सकता है. जी हां, अभी तो पर्पल कैप आरसीबी के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है. मगर, GT VS RR मैच में जोफ्रा आर्चर के पास इस टोपी पर अपना नाम लिखने का बेहतरीन मौका होगा. तो आइए आपको बताते हैं कि इस मैच में कितने विकेट लेकर आर्चर भुवी से पर्पल कैप छीन सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है पर्पल कैप
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार के सिर पर फिलहाल पर्पल कैप सजी हुई है. वह आईपीएल 2026 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर काबिज हैं. इस सीजन अब तक 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 18.15 के औसत से 26 विकेट झटके हैं. उन्होंने इस दौरान 8 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल भी लिया है.
कगिसो रबाडा एक विकेट लेते ही पर्पल कैप कर लेंगे अपने नाम
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर कगिसो रबाडा का नाम आता है. गुजरात टाइटंस इस सीजन अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 21.03 के औसत से 26 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.48 की रही है. रबाडा अगर आज GT VS RR मैच में एक विकेट लेते ही आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली रेस में भुवनेश्वर कुमार से आगे निकल जाएंगे और पर्पल कैप पर कब्जा कर लेंगे.
जोफ्रा आर्चर को भी है सिर्फ 3 विकेट की जरूरत
GT VS RR मैच में जोफ्रा आर्चर के पास भी पर्पल कैप अपने नाम करने का मौका है. मौजूदा समय में जोफ्रा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. आर्चर ने 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 21.41 के औसत से 24 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.17 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. अब आर्चर अगर गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर 2 मैच में 3 विकेट ले लेते हैं, तो वह भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीन सकते हैं.
चौथे स्थान पर अंशुल कंबोज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए. कंबोज की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास पर्पल कैप जीतने का मौका नहीं बचा है.
पांचवें स्थान पर हैं एहसान मलिंगा
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर एहसान मलिंगा काबिज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 25.35 के औसत से 20 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 9.33 की रही है. उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया है.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज:-
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी | बेस्ट प्रदर्शन |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Bhuvneshwar Kumar | RCB | 15 | 26 | 18.15 | 8.00 | 4 विकेट |
| 2 | Kagiso Rabada | GT | 15 | 26 | 21.03 | 9.48 | — |
| 3 | Jofra Archer | RR | 15 | 24 | 21.41 | 9.17 | — |
| 4 | Anshul Kamboj | CSK | 14 | 21 | 25.23 | 10.52 | — |
| 5 | Ehsan Malinga | SRH | 15 | 20 | 25.35 | 9.33 | 4 विकेट |
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के पास है आज वो रिकॉर्ड बनाने का मौका, जो 13 सालों से क्रिस गेल के नाम पर है दर्ज
भुवनेश्वर कुमार से आज पर्पल कैप छीन सकते हैं रबाडा और आर्चर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









