Sport : RR vs DC में से कौन जीतेगा आज का मैच, हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

RR vs DC : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 43वां मैच आज यानी 1 मई (शुक्रवार) को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में सातवें से आठवें स्थान पर आने का मौका होगा.

इस मैच में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर नजर आएंगे वहीं, अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगी. लेकिन उससे पहले आज हम आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ो से लेकर पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं. 

RR vs DC : पिच रिपोर्ट

सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. ये मैच पिच नंबर 4 पर खेला जाने वाला है. यहां पर खेले गए पिछले तीन मैचों में 200 के करीब स्कोर बना है. ऐसे में इस मुकाबले में भी बड़ा टोटल देखने को मिल सकता है. इस पिच पर नई गेंद से पेस बॉलर और पुरानी गेंद से स्पिन बॉलर के पास विकेट चटकाने का मौका होगा. इस मैदान पर रन चेज करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना चाहेगी. 

RR vs DC : वेदर रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में बारिश खलल डाल सकती है. इस मैच के दौरान बादल छाए रहने की उम्मीद है, जबकि तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है. आज जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भविष्णवाणी की गई है.

RR vs DC : हेड टू हेड

दिल्ली कैपिट्ल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को भी 15 मुकाबलों में जीत मिली है. 

राजस्थान के खिलाफ दिल्ली का सबसे ज़्यादा टीम टोटल 221 है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 60 है. वहीं दूसरी ओर राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ 222 का सबसे ज़्यादा स्कोर बनाया है, जबकि इस मैच में उनका सबसे कम टोटल 115 है.

ऐसे में दोनों टीमों के बीच बराबर करी टक्कर है. इन आंकड़ों के हिसाब से कोई भी टीम जीत सकती है. वहीं हालिया फॉर्म देखें तो राजस्थान रॉयल्स जीतने की प्रबल दावदेरा है, क्योंकि उनका टॉप ऑर्डर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल दोनों लगातार रन बना रहे हैं. वहीं दिल्ली की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा रहा है.

RR vs DC : संभावितत प्लेइंग-11

DC –  साहिल पारख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, टी. नटराजन, विप्रज निगम/औकिब नबी.

RR – यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा.

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेराला, विग्नेश पुथुर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन, औकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, रेहान अहमद, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, करुण नायर.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी आज तोड़ेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, RR vs DC मैच में क्रिस गेल और अभिषेक शर्मा को छोड़ सकते हैं पीछे

RR vs DC में से कौन जीतेगा आज का मैच, हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button