Sport : ऑरेन्ज कैप की रेस में संजू सैमसन की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेन्ज कैप की रेस मैच दर मैच और भी रोमांचक होती जा रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शतक लगाया और इसी के साथ वह टॉप-5 में शामिल हो गए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन यानि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और ऑरेन्ज कैप के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

पांचवें नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वैभव सूर्यवंशी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में वैभव 11 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, इसके बावजूद उन्होंने अपनी स्थिति बेहतर की और वह विराट कोहली से आगे निकलकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में चौथे नंबर पर पहुंच गए. वैभव ने 36.29 के औसत और 220.87 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 चौके और 20 छक्के लगाए.

चौथे नंबर पर हैं शुभमन गिल

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर शुभमन गिल का नाम आता है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन ने इस सीजन 53 के औसत और 151.43 की स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 10 छक्के लगाए हैं.

नंबर-3 पर पहुंचे संजू सैमसन

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू सैमसन ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली और इस सीजन वह 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इसी के साथ संजू ऑरेन्ज कैप की रेस में आगे आए और आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. संजू ने IPL 2026 में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 178.66 की स्ट्राइक रेट और 58.60 के औसत से 293 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 31 चौके और 15 छक्के निकले हैं. वहीं, उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं.

हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर काबिज

ऑरेन्ज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम आता है. क्लासेन ने 7 मैचों में 53.33 के औसत और 153.11 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 13 छक्के लगाए. उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं.

अभिषेक शर्मा के पास है ऑरेन्ज कैप

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा, जिनके सिर पर इस वक्त ऑरेन्ज कैप सजी हुई है. इस सीजन उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 215.33 की स्ट्राइक रेट और 53.83 के औसत से 323 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 27 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ खेल चुके हैं सचिन तेंदुलकर, कम ही लोग जानते हैं ये बात

ऑरेन्ज कैप की रेस में संजू सैमसन की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close