Sport : वैभव सूर्यवंशी से आज ऑरेंज कैप छीन सकते हैं शुभमन गिल और साई सुदर्शन, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में ऑरेंज कैप की रेस में फेरबदल देखने को मिल सकता है. जी हां, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का बेहतरीन मौका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छीनने के लिए गिल और सुदर्शन को आज कितने रन बनाने होंगे.
वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सजी हुई है ऑरेंड कैप
मौजूदा समय में IPL 2026 में ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सजी हुई है. 15 साल के वैभव ने इस सीजन अब तक 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 242.85 की स्ट्राइक रेट और 45.33 के औसत से 680 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. इस उनके बल्ले से 55 चौके और 65 छक्के निकले हैं.
साईं सुदर्शन को कितने रन बनाने होंगे?
The journey and hard work behind becoming our ‘Mr. Consistent’ 🫡
This is Sai Sudharsan’s Career Built With All Heart, powered by @Birla_Estates 💙 pic.twitter.com/uSsw4v3AnM
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 28, 2026
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर साईं सुदर्शन हैं. गुजरात टाइटंस के इस सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 157.86 की स्ट्राइक रेट और 46.57 के औसत से 652 रन बनाए हैं. इस दौरान सुदर्शन ने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.
उनके बल्ले से 65 चौके और 29 छक्के निकले हैं. अब गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर 2 मैच में सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का शानदार मौका है. जी हां, यदि वह आज के मैच में 29 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छीन लेंगे.
From setback… . another shot at glory. ❤️🩹🏆
Will #ShubmanGill’s Gujarat Titans survive the long route and reach the final? ⚔️🔥#TATAIPL 2026 Qualifier 2 👉 #GTvRR | FRI, 29th MAY, 6:30 PM pic.twitter.com/JHMnGecveo
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2026
शुभमन गिल को कितने रन बनाने होंगे?
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आते हैं. गिल ने आईपीएल 2026 में अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 159.27 की स्ट्राइक रेट और 44.14 के औसत से 618 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 57 चौके और 30 छक्के निकले हैं. अगर शुभमन गिल को ऑरेंज कैप पर कब्जा करना है, तो GT VS RR क्वालीफायर-2 मैच में 63 रन बनाने होंगे.
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार से आज पर्पल कैप छीन सकते हैं रबाडा और आर्चर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
वैभव सूर्यवंशी से आज ऑरेंज कैप छीन सकते हैं शुभमन गिल और साई सुदर्शन, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









