Sport : कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? जिन्होंने इतिहास रच, दिलाई SRH को बड़ी जीत, जानिए SRH में कितनी मिल रही है सैलरी #INA

Who Is Praful Hinge: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला. डेब्यू मैच में ही सनराइजर्स हैदराबाद के इस पेसर ने पहले ही ओवर में RR के बल्लेबाजों को आउट किया और इतिहास रच दिया. एक अनजान गेंदबाज हिंज ने एक ही ओवर में सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआंड्रे प्रिटोरियस को आउट करके सबको हैरान कर दिया. 24 साल के इस गेंदबाज ने न कमाल का स्पेल फेंका, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. तो आइए इस युवा खिलाड़ी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि वह कौन हैं और कहां से आते हैं?
कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?
प्रफुल्ल हिंगे का जन्म 18 जनवरी 2002 में नागपुर में हुआ था. वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं. अब तक उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 मैच खेले हैं, जिसमें 26.66 के औसत से 27 विकेट लिए हैं. वहीं, लिस्ट एक क्रिकेट में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 5 विकेट झटके. 24 वर्षीय हिंगे सीनियर क्रिकेट में अपना दूसरा ही टी20 मैच खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने तहलका मचाकर इतिहास रचा.
A true match-winner’s mindset 🫡
🗣️ Praful Hinge on his spectacular #TATAIPL debut ✨
Scorecard ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/8Bon31A3WQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में लिए 3 विकेट
प्रफुल्ल हिंगे को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू करने का मौका दिया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की पारी का पहला ओवर ईशान किशन ने प्रफुल्ल हिंगे को डालने के लिए दिया. राजस्थान रॉयल्स की पारी की दूसरी ही गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को अपना शिकार बनाया. इन तीनों खिलाड़ियों को प्रफुल्ल हिंगे ने जीरो पर आउट किया.
For his match-winning spell on his #TATAIPL debut, Praful Hinge is named the Player of the Match 🏅
Relive his performance ▶️ https://t.co/0krCOcyK55 #KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/rRonwHbuxy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास
इसी के साथ 24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वो कारनामा किया है, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में नहीं हुआ था. आईपीएल में पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले प्रफुल्ल हिंगे पहले खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल के 1191 मैचों के बाद यह कारनामा देखने को मिला है, जब किसी खिलाड़ी ने पहले ओवर में 3 विकेट लिए हैं. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन लुटाए और 4 विकेट झटके. इस मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें: 9 रन पर RR के गिरे 5 विकेट, फिर भी कैप्टन रियान पराग ने की अपने बल्लेबाजों की तारीफ, बोले-‘हमारी बल्लेबाजी की…’
कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? जिन्होंने इतिहास रच, दिलाई SRH को बड़ी जीत, जानिए SRH में कितनी मिल रही है सैलरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









