Sport : विनेश फोगाट के हक में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब ले सकेंगी 2026 एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा #INA

Vinesh Phogat Controversy With WFI : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट के पक्ष में फैसला सुनाया है. कोर्ट ने विनेश फोगाट को 2026 एशियाई खेलों के सिलेक्शन के लिए ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी, जबकि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के पहले के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें उनकी भागीदारी की अनुमति दी गई थी.
सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर कहा, “अगर कोई और होता, तो मामला अलग होता. उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है.” हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट द्वारा मामले की जांच के तरीके और ढंग पर गहरी चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में अदालतों का आसानी से और तुरंत हस्तक्षेप करना एक समस्या है.
Supreme Court permits wrestler Vinesh Phogat . participate in Asian Games 2026 selection trials.
“If anybody else, it would have been on a different footing. She’s made the country proud”, the Court said.
However, the top court expressed deep concern about the manner and… pic.twitter.com/dWa7K2sdjU
— ANI (@ANI) May 29, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा पहलवान को अनुमति देने के फैसले को चुनौती देने वाली WFI की याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट से कहा, “आप एक उत्कृष्ट खिलाड़ी रही हैं. लेकिन देश सबसे पहले आता है.”
न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा ने सुनवाई के दौरान कहा, “ये मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का मामला नहीं हैं, ये नेशनल और इंटरनेशनल खेल हैं. ऐसा नहीं हो सकता कि अदालतें इस तरह हस्तक्षेप करें और पूरे कार्यक्रम को बाधित करें.”
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, WFI की खिंचाई कर जांच का दिया आदेश
विनेश फोगाट के हक में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब ले सकेंगी 2026 एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









