Sport : वैभव सूर्यवंशी आज अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे RR VS DC मैच में सिर्फ इतने रन #INA

IPL 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में राजस्थान के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप अपने सिर सजाने का मौका होगा. जी हां, दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले जाने वाले मैच में वैभव एक छोटी सी पारी खेलकर ही अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि वैभव को आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में आगे निकलने के लिए कितने रन बनाने होंगे…

अभिषेक शर्मा के पास है अभी ऑरेंज कैप

IPL 2026 में ऑरेंज कैप मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी हुई है और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 53.12 के औसत और 209.36 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 40 चौके और 31 छक्के निकले हैं.

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना चुके हैं 400 रन

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 44.44 के औसत और 238.10 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं. वह एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.

कितने रन बनाकर अभिषेक से ऑरेंज कैप छीन सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस बहुत दिलचस्प है. मौजूदा समय में तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर अभिषेक शर्मा हैं और तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी काबिज हैं. लेकिन, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच में यदि वैभव 26 रन बना लेते हैं, तो वह इस लिस्ट में नंबर-1 पर आ जाएंगे और ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा लेंगे.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी टीम मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
 1 Abhishek Sharma SRH 9 425 53.12 209.36
2 Heinrich Klaasen SRH 9 414 59.14 157.41
 3 Vaibhav Suryavanshi RR 9 400 44.44 238.10
4 Virat Kohli RCB 9 379 54.14 165.50
5 Shubman Gill GT 8 373 46.62 155.42

ये भी पढ़ें: सिक्स हिटिंग मशीन हैं ये 5 बल्लेबाज, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 नाम

वैभव सूर्यवंशी आज अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे RR VS DC मैच में सिर्फ इतने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button