Sport : 'वो 3 ओवर टर्निंग पॉइंट रहे, हम वहां मैच…' शुभमन गिल ने RCB से मिली हार पर दिया बयान, जानें किसे बताया दोषी? #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 7 बॉल बाकी रहते हुए 5 विकेट से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हरा दिया है. इस मैच में जीटी ने पहले बैटिंग करते हुए साई सुदर्शन के 100 रनों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए. आरसीबी ने विराट कोहली के 81 और देवदत्त पडिक्कल के 55 रनों की बदौलत 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया.

इस हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट कोहली, मानव सुथार और साई सुदर्शन के बारे में खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने किसे हार का जिम्मेदार बाताया आइए जानते हैं.

RCB से मिली हार पर क्या बोले शुभमन गिल

शुभमन गिल ने कहा कि, ‘ हम 16वें से 19वें ओवर तक, उन तीन ओवरों में हम कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए और हमें उतने रन नहीं मिले जितने हम चाहते थे. मुझे लगता है कि वे तीन ओवर हमारे लिए बहुत जरूरी थे. पावरप्ले के आखिर में हम अच्छी पोजिशन में थे. यह सब बीच के ओवरों में विकेट लेने के बारे में था, जो मुझे लगता है कि हम पावरप्ले खत्म होने के ठीक बाद नहीं कर पाए’.

शुभमन गिल ने विराट कोहली को 0 पर जीवनदान देन पर कहा कि, ‘जब कोई बैट्समैन आउट होता है या नहीं, यह हमेशा, फील्डर के लिए मुश्किल होता है, लेकिन मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि आप गेम में कैसे वापस आते हैं और बॉल के साथ हमारे पास अपने पल थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम लगातार लेंथ बॉल मार पाए, जो इस विकेट पर कभी-कभी मारना मुश्किल था. उन्होंने बीच के ओवरों में शानदार बैटिंग की’.

मानव सुथार के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा कि, ‘जब हम बैटिंग कर रहे थे, क्रुणाल ने धीमी बॉलिंग की, बॉल थोड़ी ग्रिप कर रही थी. इसलिए, हमने सोचा कि हम एक चांस ले सकते हैं. वो गेम में बहुत आगे हैं. अगर हम इस ओवर में कुछ विकेट ले लेते हैं, तो शायद हम गेम में वापस आ जाएं’.

गिल ने अपने जोड़ीदार और टीम के बाएं हाथ के सालामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘वह पिछले कुछ मैचों में जिस तरह से खेले, उससे काफी परेशान थे. लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छे से कवर अप किया और शानदार पारी खेली’.

विराट और सुदर्शन ने बिखेरी मैच में चमक

इस मैच में साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए बैटिंग करते हुए 57 बॉल में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. ये उनका आईपीएल इतिहास में तीसरा शतक है. वहीं बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने  44 बॉल में 81 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्कों लगाए. विराट का स्ट्राइक रेट 184.09 का रहा था. उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

'वो 3 ओवर टर्निंग पॉइंट रहे, हम वहां मैच…' शुभमन गिल ने RCB से मिली हार पर दिया बयान, जानें किसे बताया दोषी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close