Sport : वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा #INA

IPL 2026 Orange Cap : वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर एक बार फिर से ऑरेंज कैप (Orange Cap) अपने नाम कर ली है. आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम की है. इस मैच में मात्र 24 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा से वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप छीन ली थी. 

वैभव ने 24 रन बनाती ही हासिल की ऑरेंज कैप

दरअसल, आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में आईपीएल 2026 का 40वां मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए वैभव सूयर्वंशी आए और उन्होंने धमाकेदार पारी खेली. 

वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल का सामना किया और 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए. इस पारी में अपना 24वां रन लेते ही उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर लिया. अब वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की अपने नाम

इस समय वैभव सूर्यवंशी के नाम 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन दर्ज हो गए हैं. उन्होंने इस दौरान 34 चौके और 37 छक्के भी लगाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं. वहीं अभिषेक शर्मा के नाम 8 मैचों की 8 पारियों में 380 रन दर्ज हैं. अभिषेक ने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. वो अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

वैभव ने अब विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी खतरा बढ़ा दिया है, जो ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप – 5 लिस्ट में शामिल हैं. राहुल 358 रनों के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. वहीं विराट कोहली 351 रनों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं. इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हेनरिक क्लासे 349 रनों के साथ बने हुए हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच रन उच्चतम स्कोर शतक अर्धशतक चौके छक्के
वैभव सूर्यवंशी (RR) 9 400 103 1 2 34 37
अभिषेक शर्मा (SRH) 8 380 135* 1 3 36 28
केएल राहुल (DC) 8 358 152* 1 2 36 19
विराट कोहली (RCB) 8 351 81 0 3 37 14
हेनरिक क्लासेन (SRH) 8 349 62 0 3 25 14

ये भी पढ़ें : IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा किसने एक पारी में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button