Sport : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड से जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी #INA

DC VS CSK Head . Head: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के प्लेऑफ के लिहाज से काफी मायने होने वाले हैं. दिल्ली और चेन्नई, दोनों के पास ही फिलहाल 8-8 अंक हैं. ऐसे में जीतने वाली टीम प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाएगी, तो वहीं हारने वाली टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. तो हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ ही आपको बताते हैं कि मुकाबले के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
DC VS CSK: हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें से 20 मैच चेन्नई ने जीते हैं, जबकि 12 मैचों में दिल्ली को जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 223 का रहा है, तो वहीं लोएस्ट स्कोर 83 रनों का रहा है.
DC VS CSK: अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड?
दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 94 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 39 मैच जीते हैं, तो वहीं 52 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 2 मैच टाई रहे हैं, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने अपने नाम किए. घरेलू मैदान पर DC का विनिंग प्रतिशत 44.08 रहा है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैदान पर 13 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैचों में चेन्नई ने जीत दर्ज की, तो वहीं 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली के मैदान पर चेन्नई का विनिंग प्रतिशत 61.53 का है, जो दिल्ली से काफी बेहतर है.
DC VS CSK: ऐसी हैं दोनों टीमें
दिल्ली- अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, पथुम निसांका और काइल जैमीसन.
चेन्नई- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस.
ये भी पढ़ें: कौन हैं ईवन स्पीचली? जिसके लिए इमोशनल हुए विराट कोहली, बोले- ‘आप RCB के OGS हैं…’
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड से जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









