Sport : करारी हार पर क्या बोले ऋषभ पंत, जानिए बल्लेबाज या गेंदबाज किसे बताया हार का दोषी? #INA

Rishabh Pant on defeat : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के 19वें मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. ये लखनऊ की 4 मैचों में दूसरी हार है. इस हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर हुए इस मैच के बाद उन्होंने बल्लेबाज या गेंदबाज किसे इस हार का दोषी ठहराया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए आज हम इसके बारे में जानते हैं.

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए. गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया. इस हार के बाद मैच प्रजेंटेशन में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है.

हार पर कप्तान ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच हारने के बाद कहा कि, ‘पक्का रन काफी नहीं थे. उन्होंने अच्छी बॉलिंग की. मुझे लगता है कि इस तरह के विकेट में, 170 से 180 जैसा स्कोर सच में एक अच्छा स्कोर है. लेकिन, आप जानते हैं, विकेट गिरते रहे और उन्होंने हम पर उन विकेटों को गिरने से बचाने के लिए काफी प्रेशर डाला. पक्का इस तरह के विकेट में, जैसा मैंने कहा, 170 से 180 एक अच्छा स्कोर है लेकिन साथ ही आप जानते हैं, आपके पास अभी भी मौके होते हैं’.

पंत ने आगे कहा कि, ‘इस मैच में मौके थे. हम बस उन्हें काफी नहीं पकड़ सके. यह एक शानदार लाइन-अप है लेकिन टूर्नामेंट अभी यहां शुरू हुआ है, आप जानते हैं हम प्लेयर्स पर प्रेशर नहीं डाल रहे हैं क्योंकि खासकर सीनियर लोग, उन्हें पता है कि क्या करना है. हां, कई बार ऐसा होता है जब आप परफॉर्म करते हैं और आप बस नहीं कर पाते लेकिन साथ ही, आप जानते हैं, कैंप में भरोसा और विश्वास काफी है. हम जानते हैं कि वह जल्द ही आने वाला है. यह हमेशा पॉजिटिव होता है’.

बल्ले से फ्लोप साबित हुए पंत 

इस मैच में ऋषभ पंत बल्ले से फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने 11 बॉल में 18 रन बनाए. वो अब तक 4 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 103 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 68 नाबाद रहा है. 

ये भी पढ़ें : LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल और जोस बटलर ने मचाया धमाल

करारी हार पर क्या बोले ऋषभ पंत, जानिए बल्लेबाज या गेंदबाज किसे बताया हार का दोषी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close