Sport : अक्षर पटेल ने सरेआम इसे ठहराया KKR से मिली हार का जिम्मेदार, बोले- 'उन्होंने काफी गलती की…' #INA

Axar Patel Statement After Loss Against KKR: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में डीसी को केकेआर ने उसके घर में 8 विकेट से धूल चटाई. इस हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए. उनका मानना है कि टीम बोर्ड पर पर्याप्त स्कोर नहीं लगा पाई और स्पिनरों की गलतियों को अक्षर ने हार का असली कारण माना. आइए जानते हैं अक्षर पटेल ने मैच गंवाने के बाद क्या-क्या कहा…

अक्षर पटेल ने किसपर फोड़ा हार का ठीकरा?

DC VS KKR मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 142 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस लक्ष्य को अक्षर ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही हासिल कर लिया और दिल्ली को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार का जिम्मेदार अक्षर पटेल ने अपने स्पिनर्स को माना.

अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मुझे लगता है कि रन उम्मीद से काफी कम थे और साथ ही स्पिनरों ने भी काफी गलतियां कीं. पिच की कंडीशन को देखते हुए, मुझे लगता है कि स्पिनरों ने गलतियां कीं. लेकिन साथ ही, अगर आप ध्यान दें, तो हमने दो-तीन ओवरों में पांच विकेट गंवा दिए और मुझे लगता है कि यहीं से हमारी लय बिगड़ गई. शायद हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि सीएसके के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ था, हमने अच्छी शुरुआत की थी और फिर अचानक विकेट गिरने लगे.”

दबाव झेलने की है जरूरत

केकेआर के साथ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. पुथुम निसंका के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका और टीम 20 ओवरों में 142 रन ही बोर्ड पर लगा पाई.

तो अब आप इसे कैसे सुलझाएंगे? इस सवाल के जवाब में अक्षर पटेल ने कहा, “देखिए, इसे जटिल तरीके से नहीं सुलझाया जा सकता. जब आशुतोष और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हम सोच रहे थे कि अगर हमने वहां कोई गलती की, तो अगले बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी. इसलिए मुझे लगता है कि यह सही मानसिकता अपनाने के बारे में ज्यादा है. भले ही आप एक या दो विकेट खो दें, आप क्रीज पर समय बिता सकते हैं और खेल सकते हैं. मुझे लगता है कि यही करने की जरूरत है, जब विकेट एक साथ गिर रहे हों, तो आपको एक या दो ओवर तक दबाव झेलना होगा.”

अगले साल के लिए बनाएंगे स्ट्रैटजी

अब आप बचे हुए मैचों के लिए कैसे तैयारी करेंगे? इसके जवाब में अक्षर ने कहा, “फिलहाल हम पीछे मुड़कर देखेंगे और अपनी गलतियों पर विचार करेंगे. उसके बाद, जाहिर है, अभी लंबा सफर बाकी है और अगला साल भी आएगा. इसलिए हम अगले साल के लिए योजनाएं बनाने और रणनीति तय करने के बारे में सोचेंगे. इसके आधार पर, हम बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी देखेंगे और तय करेंगे कि किसे मौका दिया जा सकता है और क्या बदलाव किए जा सकते हैं.”

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, ऑरेंज कैप पर है 34 साल के विदेशी खिलाड़ी का कब्जा

अक्षर पटेल ने सरेआम इसे ठहराया KKR से मिली हार का जिम्मेदार, बोले- 'उन्होंने काफी गलती की…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button