Sport : संजू सैमसन या श्रेयस अय्यर कौन होगा भारत का अगला टी20 कप्तान, दिग्गज ने बता दिया अपना नाम #INA

Shreyas Iyer vs Sanju Samson : भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान इस वक्त सूर्यकुमार यादव है. बीसीसीआई और चयनकर्ता जब उनसे आगे का सोचेंगे तो कौन टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान होगा. इस बारे में फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं. अब इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर में से कौन टीम इंडिया का अगला कप्तान बनने के लिए उचित है. इस बारे में खुलकर बात की है. 

वीरेंद्र सहवाग ने भारत में खेली जा रही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी देखते हुए और संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2 शतक के साथ शानदार प्रदर्शन देखते हुए इस बारे में बता की है. उन्होंने किसे टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में चुना है. आइए जानते हैं.

सहवाग का भारत के अगले टी20 कप्तान पर बड़ा बयान

वीरेंद्र सहवाग ने सहवाग ने कहा कि, ‘उन्हें लगता है कि संजू सैमसन अभी भी इंडिया की लीडरशिप रोल से बहुत दूर हैं. वह अभी अच्छा खेल रहे हैं और निडर दिख रहे हैं, लेकिन कंसिस्टेंसी अभी भी एक सवाल है. वह अभी परमानेंट स्टार्टर भी नहीं हैं, इसलिए कैप्टनसी के बारे में सोचना अभी जल्दबाजी होगी. एक कैप्टन को भरोसेमंद होना चाहिए और जब टीम को जरूरत हो तो उसे संभालना आना चाहिए’.

सहवाग ने आगे कहा कि, ‘अभी के लिए श्रेयस अय्यर सबसे अच्छा ऑप्शन लग रहे हैं. टीम में रेगुलर, सिचुएशन को अच्छी तरह समझते हैं और पहले ही टीमों को फाइनल और टाइटल तक पहुंचा चुके हैं. वह कंसिस्टेंट रहे हैं और इस रोल के हकदार हैं. एक और ऑप्शन हार्दिक पांड्या हो सकते हैं. उनमें लीडरशिप स्किल्स हैं, लेकिन उनके मौजूदा फॉर्म और प्रेशर को देखते हुए उन्हें अभी के लिए वाइस-कैप्टन बनाए रखना बेहतर है’.

इन दिनों श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचा रहे हैं. वहीं संजू सैमसन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले से अब तक खुद को साबित किया है और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. संजू सैमसन ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय तक कप्तान की है. अब वो सीएसके लिए बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी आज अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

संजू सैमसन या श्रेयस अय्यर कौन होगा भारत का अगला टी20 कप्तान, दिग्गज ने बता दिया अपना नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close