Sport : 'मुझे कर्ज चुकाना है और बिल भरने है..' क्रिस गेल के बुरे वक्त में साथी बने ललित मोदी, कहा- 'मैं उसे पैसे दूंगा' #INA

IPL : इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास काफी पुराना है. ललित मोदी IPL के पहले चेयरमैन थे. उन्होंने एक संस्थापक के तौर पर आईपीएल की नींव रखी थी. उन्होंने अब एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल स्टार क्रिस गेल के जीवन की दिशा बदल दी. ललित मोदी ने ‘द ओवरलैप क्रिकेट’ के साथ बात करते हुए इस बारे में बात की है.
आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया लेकिन क्रिस गेल की एंट्री आईपीएल में 2009 से हुई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आईपीएल 2009 में खरीदा और वो आईपीएल 2010 तक यानी की दो साल तक केकेआर के लिए खेले. इसके बाद यानी आईपीएल 2011 में क्रिस गेल अनसोल्ड रहे थे. उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था.
आरसीबी ने थामा क्रिस गेल का हाथ
इसके बाद गेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने साथ बाद में आईपीएल 2011 में जोड़ लिया और उन्होंने यादगार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया. गेल ने आईपीएल 2011 में खेलने की दिलचस्प कहानी से अब ललित मोदी ने पर्दा उठाया है. उन्होंने गेल के 2011 में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Unacademy Lets Crack It Sixes of the Match award goes . Chris Gayle.@unacademy #LetsCrackIt #Dream11IPL pic.twitter.com/6TosyVSVKy
— IndianPremierLeague (@IPL) October 30, 2020
ललित मोदी ने बताया बड़ा किस्सा
ललित मोदी ने कहा कि, ‘क्रिस गेल ने 2011 के IPL ऑक्शन के बाद मुझे कॉल किया और बताया कि उन्हें क्यों नहीं चुना गया. मैंने कहा कि यह सब परफॉर्मेंस के बारे में है और आप एक परफॉर्मर हैं, लेकिन आप नहीं चुन सके. फिर उन्होंने कहा ‘मुझे खेलने की बहुत जरूरत थी क्योंकि मुझे अपने कर्ज चुकाने थे और अपने बिल भरने थे’.
मैंने फोन किया, नंबर 1, 2, 3 – सभी ने मना कर दिया. फिर मैंने विजय माल्या को कॉल किया और कहा, ‘इस बंदे को मौका दो, तुम्हारी टीम में जगह खाली है. माल्या ने कहा, ‘ललित, अगर वह परफॉर्म करता है तो मैं उसे पैसे दूंगा’. मैंने क्रिस से कहा कि वह वहां जाए और परफॉर्म करे और गेल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए और RCB में अपनी चेक बुक ले ली’.
Lalit Modi said, “Chris Gayle called me after the 2011 IPL auctions and told me why he wasn’t picked. I said it’s all about performance and you’re a performer, but you couldn’t. He then said ‘I badly needed . play because I had . clear my debts and pay my bills’.
I made a… pic.twitter.com/SW1u2EROj7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 17, 2026
क्रिस गेल ने तीन टीमों के लिए खेला आईपीएल
किस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में सिर्फ 3 टीमों के लिए खेला है. उनकी आईपीएल टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स शामिल हैं. उन्होंने दो साल केकेआर के लिए, 7 साल आरसीबी के लिए और 4 साल पंजाब के लिए आईपीएल खेला है.
कोलकाता नाइट राइडर्स
2009
2010
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2011
2012
2013
2014
2015
2016
2017
पंजाब किंग्स
2018
2019
2020
2021
क्रिस गेल का आईपीएल करियर
क्रिस गेल ने आईपीएल में कई कीर्तिमान बनाए हैं. उन्होंने गेंद के साथ आईपीएल में 18 विकेट भी चटकाए हैं. उनका बॉलिंग में बेस्ट प्रदर्शन 3/21 रहा है. वहीं उन्होंने 4965 रन भी बनाए हैं. उनके बल्ले से निकला उच्चतम स्कोर 157* है. इसके साथ ही वो आईपीएल में 6 शतक भी लगा चुके हैं.
| प्रारूप | अवधि | मैच | पारी | रन | उच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| आईपीएल | 2009–21 | 142 | 141 | 4965 | 175* | 39.7 | 149.0 | 6 | 31 | 404 | 357 |
ये भी पढ़ें : ऑरेन्ज कैप की रेस में PBKS के बल्लेबाज की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम
'मुझे कर्ज चुकाना है और बिल भरने है..' क्रिस गेल के बुरे वक्त में साथी बने ललित मोदी, कहा- 'मैं उसे पैसे दूंगा'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









