Sport : RR vs GT IPL 2026: राशिद खान और होल्डर की घातक गेंदबाजी, गुजरात ने राजस्थान को उसके घर में रौंदा, जीत का लगाया चौका #INA

RR vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ शुभमन गिल की टीम 14 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. गुजरात के दिए रनों के जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई. राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रवींद्र जडेजा 38 रन और वैभव सूर्यवंशी 36 रन बनाए. वहीं राशिद खान ने 4 विकेट और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए.
राजस्थान की शुरुआत रही थी खराब
गुजरात टाइटंस के दिए 230 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की पहले 2 ओवर में शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन फिर इसके बाद राजस्थान की टीम लगातार विकेट गंवाती रही. मोहम्मद सिराज ने तीसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान को पहला झटका दिया है. वैभव ने 16 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली. इसके बाद चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जायसवाल सिर्फ 3 रन बनाए.
शिमरोन हेटमायर ध्रुव जुरेल सस्ते में लौटे पवेलियन
इसके बाद शिमरोन हेटमायर को 6 रन के निजी स्कोर पर कगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 8वें ओवर में राशिद खान ने 2 विकेट लेकर राजस्थान की बैटिंग की कमर तोड़ दी. तीसरी गेंद पर राशिद ने ध्रुव जुरेल को चलता किया. जुरेल 10 गेंद पर 24 रन बनाए. फिर पांचवी गेंद पर डोनोवन फरेरा को पवेलियन भेजा. डोनोवन फरेरा सिर्फ 4 रन बनाए.
Sounds of Timber 🎶
Vintage Rashid Khan on display 🔥
Crucial wickets for @gujarat_titans ✌️
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/oDsof07b2I
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
लगातार विकेट गंवाती रही राजस्थान की टीम
शुभम दुबे के रूप में राजस्थान को छठां झटका लगा है. उन्हें राशिद खान ने पवेलियन भेजा. दुबे 14 गेंद पर 15 रन बनाए. इसके बाद 14वें ओवर में राशिद खान ने ही जडेजा को चलता किया. जडेजा 25 गेंद पर 38 रन बनाए. इसके बाद सिर्फ दासुन शनाका दहाई का आंकड़ा पार कर सके और देखते ही देखते राजस्थान की पूरी टीम 16.3 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई.
राशिद खान और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी
राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के अपने स्पेल में 33 रन देकर 4 बड़े विकेट लिए. वहीं जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कगिसो रबाडा ने 2 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद सिराज को 1 सफलता मिली.
The Magician! 🎩🪄
The mystery spinner dismantled Rajasthan Royals’ middle order with another masterclass! 👏#Rabada, #GTvRR, #RRvsGT, Top 2, #RashidKhan, #TATAIPL pic.twitter.com/6YNYg0QBrd
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 9, 2026
ऐसी रही गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्ल के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट पर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रनों की पारी तूफानी पारी खेली. वहीं साई सुदर्शन 36 गेंद पर 55 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली. जबकि राहुल तेवतिया 4 गेंद पर नाबाद 14 रन बनाए. जोस बटलर ने 13 रनों का योगदान दिया. राजस्थान के लिए ब्रिजेश शर्मा ने 2 विकेट झटके. यश पुंजा और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह के वीडियो को लेकर सख्त हुई पंजाब किंग्स, इस मामले में खिलाड़ियों से करवाएगी हस्ताक्षर, सामने आया बड़ा अपडेट
RR vs GT IPL 2026: राशिद खान और होल्डर की घातक गेंदबाजी, गुजरात ने राजस्थान को उसके घर में रौंदा, जीत का लगाया चौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









