Sport : विराट कोहली आज हासिल कर सकते हैं माइलस्टोन, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे बल्लेबाज #INA

Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 23वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका है. हालांकि, इस माइलस्टोन को हासिल करने के लिए उन्होंने RCB VS LSG मैच में 2 छक्के लगाने होंगे. यदि वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो वह रोहित शर्मा के बाद आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले महज दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे.

विराट कोहली के पास माइलस्टोन हासिल करने का मौका

विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 298 सिक्स लगाए हैं. अब RCB VS LSG के बीच खेले जाने वाले मैच में यदि कोहली 2 सिक्स लगा लेते हैं, तो वह आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लेंगे. वह आईपीएल में 300 सिक्स पूरे करने वाले महज दूसरे और ऑलओवर तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

रोहित शर्मा ने आईपीएल में 276 मैच खेले हैं और उसमें 310 छक्के लगाए हैं. वहीं, लिस्ट में टॉप पर मौजूद क्रिस गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले, जिसमें 357 छक्के लगाए हैं.

विराट कोहली के आईपीएल आंकड़े

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 271 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 39.82 के औसत और 133.35 की स्ट्राइक रेट से 8840 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 8 शतक और 65 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल में विराट ने 790 चौके लगाए हैं और 298 छक्के लगाए हैं. आपको बता दें, विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले, सबसे ज्यादा अर्धशतक, सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 96 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 93 पारियों में 144.31 की स्ट्राइक रेट और 40.73 के औसत से 3299 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 4 शतक और 50 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 299 चौके और 143 छक्के निकले हैं.

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम

विराट कोहली आज हासिल कर सकते हैं माइलस्टोन, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close