Sport : IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौक और छक्के, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा समेत टॉप-5 में कौन शामिल #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर लगभग आधा खत्म हो चुका है. अब तक आईपीएल 2026 के कुल 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, केएल राहुल, शुभमन गिल, संजू सैमसन और प्रभसिमरन सिंह जैसे तमाम बल्लेबाजों ने धमाल मचाय है. इन सभी बल्लेबाजों ने बल्ले के साथ चौके-छक्कों की झड़ी लगा ही. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों को बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि इस सीजन अब तक किसने सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाई हैं.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं. उन्होंने 8 मुकाबलों में कुल 37 चौके लगाए हैं. उनके बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. उनके नाम भी 8 मैचों में 37 चौके ही दर्ज हैं.
Prabhsimran Singh continues his powerful form 💪
🎥 Some delightful shots from the #PBKS opener in his 4️⃣th fifty of the season 👏
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR | @punjabkingsipl pic.twitter.com/dk6VsjaWFM
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | टीम | मैच | चौके |
|---|---|---|---|---|
| 1 | प्रभसिमरन सिंह | पंजाब किंग्स | 8 | 37 |
| 2 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 37 |
| 3 | अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 36 |
| 4 | केएल राहुल | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 36 |
| 5 | यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 36 |
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं. उन्होंने 9 मैचों में अब तक कुल 37 छक्के लगाने हैं. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में 28 छक्के लगाए हैं.
The quicker they come, quicker they go off his bat! 👊💥
🎥 Vaibhav Sooryavanshi with another big blitz today 👏
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/7UV22dKxHr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | टीम | मैच | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 37 |
| 2 | अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 28 |
| 3 | प्रियंश आर्या | पंजाब किंग्स | 8 | 26 |
| 4 | रजत पाटीदार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 23 |
| 5 | श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स | 8 | 22 |
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज (चौके+ छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं. उन्होंने उन्होंने कुल 71 बाउंड्री लगाई हैं. इसके अलावा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. उन्होंने कुल 64 बाउंड्री लगाई हैं.
Explosive with the bat 🔥
Lethal with the ball ⚡#SRH clinch a 4️⃣7️⃣-run win . make it three-in-a-row at home 🧡Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers pic.twitter.com/Vcmp5r5sh1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | टीम | बाउंड्री |
|---|---|---|---|
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | राजस्थान रॉयल्स | 71 |
| 2 | अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | 64 |
| 3 | केएल राहुल | दिल्ली कैपिटल्स | 55 |
| 4 | प्रभसिमरन सिंह | पंजाब किंग्स | 54 |
| 5 | ईशान किशन | सनराइजर्स हैदराबाद | 51 |
| 5 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 51 |
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनाम, आईपीएल में जो विराट-रोहित नहीं कर पाए वो कर दिखाया
IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौक और छक्के, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा समेत टॉप-5 में कौन शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









