Technology, इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 धांसू स्मार्टफोन: किसी में मिलेगी 10000mah की बैटरी, तो किसी में 1.5के एमोलेड स्क्रीन – This Week Smartphone Launches India Redmi Note 17 Pro Max Oppo K14 Lite Lava Bold N4 Pro — INA

आईफोन की लॉन्च के बाद भारतीय स्मार्टफोन बाजार में भी इस हफ्ते बड़ा हलचल होने वाला है। 10000mAh और 9000mAh बैटरी वाले फोन से लेकर सस्ते 5जी मॉडल तक कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। जानिए कौन सा फोन कब आएगा और क्या होगा खास।

सितंबर का तीसरा हफ्ता स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। एपल के नए आईफोन लॉन्च के बीच दूसरी कंपनियां भी भारत में अपने नए मॉडल उतारने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ प्रीमियम फोन ही नहीं, बल्कि 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन से लेकर कम कीमत वाला 5जी फोन भी बाजार में आने वाले हैं। 15 सितंबर से 18 सितंबर के बीच कई नए फोन भारतीय ग्राहकों के सामने होंगे। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स – फोटो : शाओमी

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स

लॉन्च डेट: 15 सितंबर 2026

  • इस सप्ताह का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फोन रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10000mAh की बैटरी है। कंपनी ने भारत में इस सीरीज के लॉन्च की तारीख 15 सितंबर तय की है। कंपनी इस फोन में 10000mAh की बैटरी देने वाली है।
  • फोन में 100वॉट हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग मिलने की बात सामने आई है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट, 6.83 इंच की 1.5के एमोलेड स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार फोन में आईपी69के स्तर की सुरक्षा और एंड्रॉयड 16 भी मिल सकता है।
Redmi 17 Pro
Redmi 17 Pro – फोटो : Redmi

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी

लॉन्च डेट: 15 सितंबर 2026

  • रेडमी नोट 17 प्रो भी इसी दिन भारत में लॉन्च होगा। इस मॉडल में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसमें स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट और 6.83 इंच की 1.5के एमोलेड स्क्रीन मिलने की जानकारी सामने आई है।
  • इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला विकल्प मिलने की जानकारी भी सामने आई है। बैटरी क्षमता के लिहाज से यह फोन भी इस सेगमेंट में काफी अलग नजर आ सकता है।

Source link

Back to top button